केन्द्रीय विद्यालय न्यू बंगाईगाँव राजभाषा समिति अध्यक्ष : सुश्री सलोमी टोप्पो, प्राचार्या. सचिव : मुवीन स्नातोकोत्तर शिक्षक , हिन्दी |
|
सदस्यगण
|
|
|
![]() |
हिन्दी-पखवाड़ा--2011 | ![]() |
![]() |
केन्द्रीय विद्यालय न्यू बंगाईगाँव में 14 सितम्बर 2011 से 29 सितम्बर 2011 तक हिन्दी-पखवाड़ा अत्यंत धूम-धाम से मनाया गया । केन्द्रीय विद्यालय संगठन व राजभाषा कार्यान्वयन समिति तथा प्राचार्या द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार समस्त कार्यक्रमों का संचालन श्री नागेन्द्र प्रताप सिंह स्नातक शिक्षक हिन्दी द्वारा किया गया । कार्यक्रम का विवरण निम्न्वत है- १. 14 सितम्बर 2011 को प्राचार्या द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर हिन्दी पखवाड़े का शुभारम्भ किया गया । इस अवसर पर प्राचार्या महोदया ने गृह मंत्रालय द्वारा प्रेषित ’हिन्दी संदेश’ को पढ़ा तथा हिन्दी की उपयोगिता को बताते हुए कहा कि हिन्दी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है । इस अवसर पर प्राचार्या ने सभी वर्गों से हिन्दी के प्रचार एवं प्रसार में उत्साह पूर्वक भागीदारी निभाने का आग्रह किया। ५. हिन्दी-पखवाड़ा के उपलक्ष्य में विद्यालय के सामाजिक कार्यान्वयन विभाग ने कक्षा आठवीं (अनुभाग: अ, ब एवं स ) के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्व-रचित, हस्त-लिखित काव्य पुस्तक “उमंग”, “काव्य- संहिता” एवं “प्रयास” के लोकार्पण का आयोजन किया जिसे प्राचार्या महोदया द्वारा लोकार्पण के पश्चात पुस्तकालय में रखा गया । समापन समारोह दिनांक 29/09/2011 को हिन्दी पखवाड़ा के समापन समारोह के उपलक्ष में विद्यार्थियों के वीच वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस वाद- विवाद प्रतियोगिता का विषय था “हिन्दी ही हमारी राष्ट्रभाषा है” । यह प्रतियोगिता विद्यालय के तीन वर्गों के विद्यार्थियों के वीच कराया गया । यथा- प्राथमिक, उच्च- प्राथमिक और माध्यमिक ।इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदन के कुल 44 प्रतिभा्गियों ने हिस्सा लिया । यह प्रतियोगिता काफ़ी रोचक एवं मनोरंजक थी जिसका सभी विद्यार्थियों तथा शिक्षक- कर्मचारियों ने भरपूर आनन्द लिया । समापन समारोह के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने संगीत प्रस्तुत किए जो बहुत ही मनोरंजक थे । कार्यक्रम का संचालन श्री नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया ।और कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या महोदया ने “हिन्दी की महत्ता व उसके विदेशों में बढ़्ते वर्चस्व “ के बारे में बताते हुए हिन्दी के प्रचार –प्रसार हेतु छात्र-छात्राऒं को जागरूक होने का संदेश देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की । |
![]() |
|||
![]() |
||||
![]() |
||||
![]() |
||||
![]() |
||||
![]() |
||||
राजभाषा संबन्धित कार्य
1. राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) के अधीन सामान्य प्रकृति के कागजातॊं को 100% द्विभाषी में जारी किया जा रहा है ।
2.कार्यालय में प्रयोग की जाने वाली स्टेशनरी 100% द्विभाषी में उपलब्ध है ।
3.फ़ार्मों, मोहरों नामपट्टों तथा मैनुअलों को 100% द्विभाषी में उपलब्ध किया गया है ।
4.हिन्दी में प्राप्त पत्रों का उत्तर 100% हिन्दी में दिया जा रहा है ।
5.हिन्दी तथा हिन्दी टाइपिंग न जानने वाले कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से हिन्दी तथा हिन्दी टाइपिंग में प्रशिक्षण देने की व्यवस्था है जो समय –समय पर दिया जाता है ।
6.हिन्दी का कार्यसाधक ज्ञान रखने वाले अधिकारियों / कर्मचारियों को हिन्दी कार्यशाला में पेअशिक्षित करने की व्यवस्था है । कर्मचारियॊ को समय –समय पर प्रशिक्षित किया जाता है ।
7.भारत सरकार गृह मंत्रालय के वार्षिक कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार हिन्दी पत्रों के प्रतिशत को प्राप्त कर लिया गया है ।
8.कार्यालय में 100 % द्विभाषी कम्प्यूटर उपलब्ध हैं ।
9.प्रार्थना सभा के अधिकांश कार्यक्रम हिन्दी में प्रस्तुत किए जाते हैं तथा विचारों का आदान-प्रदान अधिकतर हिन्दी में किया जाता है ।
10. समिति द्वारा दिये गए निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है ।
11. प्रत्येक महीने के अंत में हिन्दी की बैठक आयोजित की जाती है ।
12. विद्यालय पत्रिका का 50%मुद्रण हिन्दी भाषा में किया जाता है ।
13. 22वीं नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की २२ वीं बैठक के ल्क्ष्यों को पूरा कर लिया गया है ।
14. जनवरी 2012 में हिन्दी कार्यशाला आयोजित करने की योजना है ।
15. 14 सितम्बर 2011 से 29 सितम्बर 2011 तक हिन्दी-पखवाड़ा अत्यंत धूम-धाम से मनाया गया ।